एक ऐसा नेता जो दिखता बिल्कुकुल आम आदमी है प्रबुद्ध वर्ग से आता है, IIT से पास आउट है, IRS अफसर रह चुका है ,जिसने पूरी बहादुरी के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर हुक्मरानों को दहला दिया, लोगों में उम्मीद जगाई। हजारों करोड़ पानी में बहाने वाली पार्टियों को बतला दिया कि व्हाइट मनी से चुनाव कैसे लड़ा जाता है , सालों से पैर जमाए बैठी बड़ी बड़ी पार्टियों को जतला दिया कि संगठन कैसे खड़ा किया जाता है। वो हारे या जीते, क्या इतनी कामयाबी ही किसी शख्स को महान नहीं बना देती ? क्या बस इतनी कामयाबी के बाद ही हिंदुस्तान की राजनीति का इतिहास बिना उसका नाम लिए लिखा जा सकेगा ?
Friday, 6 December 2013
Wednesday, 17 July 2013
Sunday, 17 March 2013
IBN7 के समीर अब्बास को मिला 'बेस्ट न्यूज एंकर' अवॉर्ड
नई दिल्ली। दिल्ली के फिक्की ऑडिटोरियम में आईबीएन7 के प्राइम टाइम एंकर समीर अब्बास को साल 2013 के सर्वश्रेष्ठ न्यूज एंकर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिया गया।
फेडरेशन हर साल प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सबसे बेहतर काम करने वाले पत्रकारों को मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित करता है। आईबीएन7 के असोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर समीर अब्बास पिछले 8 सालों से चैनल के लिए काम कर रहे हैं। वो लाइव न्यूज बुलेटिनों के साथ-साथ कई स्पेशल प्रोग्राम की एंकरिंग कर चुके हैं और आपने आक्रामक और तेज तर्रार अंदाज के लिए जाने जाते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)

